जैतपुर: गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.882 किलो गांजा जब्त
बुढार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केशवाही चौकी पुलिस ने ब्रजराज सिंह कंवर के कब्जे से 1 किलो 882 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में रामनेरश पनिका से गांजा खरीदकर लाना बताया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। 8 बजे