पटना ग्रामीण: JDU सांसद संजय झा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- “बिहार में उनकी यात्रा का कोई असर नहीं”
पटना में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे JDU सांसद संजय कुमार झा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार में भी घूमकर गए लेकिन उनकी यात्रा का कोई प्रभाव नहीं रहा। झा ने कहा, “बिहार की जनता NDA और नीतीश कुमार के पक्ष में है। वे क्या बोल रहे हैं, क्या आंकड़े निकाल रहे हैं।