पटना ग्रामीण: पटना में ‘धार्मिक न्यास समागम’ में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार की सुबह पटना में आयोजित धार्मिक न्यास समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर दोपहर 12 बजे उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार के धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े संत,महात्मा और पुजारी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नकारात्मक वातावरण को समाप्त करने का प्रयास है।