पटना ग्रामीण: NMCH और PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी
17 सितंबर से पटना के NMCH और PMCH के जूनियर डॉक्टर अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डाक्टर की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं और रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद करा दिया गया है। इससे इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनो को काफी परेशानी हो रही है और परेशान होकर मरीज अस्पताल छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।