पटना ग्रामीण: पटना से साधु के भेष में घूम रहे दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, तेंदुए की खाल और हठ जोड़ी बरामद
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर वन्य जीव तस्करों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के दो कुख्यात तस्करों को दबोच लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी साधु का वेश धारण कर शहर में घूम रहे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो, लेकिन DRI की अंडरकवर टीम ने चालाकी से इन्हें पकड़ लिया।