पटना ग्रामीण: FD और RD के नाम पर कंपनी ने शास्त्रीनगर में 1500 लोगों से ठगे 6 करोड़ रूपए, मामला दर्ज
लोक कल्याण निधि लिमिटेड कंपनी के द्वारा कई लोगों से FD और RD के जरिए पैसे जमा करवाए गए, लेकिन अब इस कंपनी में पैसा जमा करने वाले लोगों को ना तो कोई रिटर्न मिल रहा है और ना ही उनका पैसा ही दिया जा रहा है। इस कंपनी के द्वारा करीब 1500 लोगों से 6 करोड रुपए की ठगी की गई है। इस मामले में 100 से अधिक पीड़ितों ने शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।