पटना ग्रामीण: सगुना मोड़ के पास पुलिसकर्मी की पत्नी ने चेन स्नैचिंग कर भाग रहे अपराधियों को लोगों की मदद से पकड़ा
सगुना मोड़ के पास एक पुलिस वाले की पत्नी ने उसके गले से जिउतिया वाला चैन छीनकर भाग रहे 2 अपराधियों को निडरता का परिचय देते हुए लोगों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया। दोनों अपराधियों की लोगों ने खूब धुनाई भी कर दी। गुरुवार शाम 4:23 बजे एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने भी मामले की जानकारी दी है।