लालगंज: जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका हाई स्कूल बिलरा पटेहरा के भवन का किया निरीक्षण
ड्रमंडगंज क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव में 10 वर्षों से लापरवाही की भेंट चढ़े राजकीय बालिका हाई स्कूल का जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे निरीक्षण किया। पटेहरा गांव निवासी समाजसेवी अरुण सिंह के अनुरोध पर राजकीय हाई स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी कमरों में गंदगी पसरी मिली।