मोकामा: परशुराम जयंती पर नगर परिषद की बैठक को लेकर कुछ लोगों ने जताया विरोध
Mokameh, Patna | Apr 27, 2025 परशुराम जयंती के दिन ही नगर परिषद के सामान्य बैठक के होने पर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया है।बता दें कि 30 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जायेगी। जयंती की शुरुआत 29 अप्रैल शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। मोकामा में परशुराम भगवान का भव्य मंदिर है और वहां प्रत्येक वर्ष सभी मोकामावासी मिलकर परशुराम जयंती मनाते हैं। सूत्रों से इस बात की जानकारी शाम 5 बजे प्राप्त हुई।