मोकामा: पुराने विवाद को लेकर सुल्तानपुर निवासी पर बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुआ हमला
Mokameh, Patna | Apr 19, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के निवासी सूरज कुमार को बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर मारने के उद्देश्य से कुछ लोग खींचने लगे। लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर भाग गया और मदद मांगने एएसपी आफिस पहुंच गया। सूरज कुमार के चाचा ने बताया कि पूर्व में उसी के पड़ोसी से बच्चों बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था।