मोकामा: मोकामा बाजार चौक में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण से जाम की समस्या
Mokameh, Patna | Apr 20, 2025 मोकामा चौक बाज़ार पर सड़क किनारे दोनों तरफ व्यवसायियों के अतिक्रमण के कारण रविवार को रात्रि 8 बजे भयानक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहाँ-तहाँ वाहन अटक गए जिससे लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा था। मोकामा के बाज़ार चौक पर अक्सर इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।