मोकामा: मोकामा के औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल पर दो गाड़ियों की टक्कर, चार घायल
Mokameh, Patna | Apr 21, 2025 मोकामा के औंटा-सिमरिया पुल पर दो वाहनों के आमने सामने टक्कर होने से कुल चार लोग जख्मी हो गये। यह घटना सोमवार को लगभग दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गई। वहीं घायलों को ले जाने के लिए मोकामा के रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस भेजा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।