मोकामा: मोकामा और मरांची थाना क्षेत्रों में 5 वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे जाने की तैयारी
Mokameh, Patna | Apr 17, 2025 मोकामा थाना एवं मोकामा के मरांची थाना अंतर्गत पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी गुरुवार की संध्या 5 बजे देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में मोकामा थाना अंतर्गत एक अभियुक्त वहीं मरांची थाना अंतर्गत 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।