लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले बुजुर्ग की पीबीएम अस्पताल में मौत, पहचान के लिए अपील
बीकानेर। लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले एक अज्ञात बुजुर्ग की पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। अब बुजुर्ग की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मिले थे। उन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन देर रात उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने बीकानेर सहित राजस्थान एवं देशभर के लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बुजुर्ग को पहचानता हो तो तत्काल उनके परिजनों को सूचित करने में सहयोग करे।
बुजुर्ग के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खिदमतगार खादिम �