बेतिया: पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल, हालत गंभीर
आज 25 जून बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे लौरिया थाना क्षेत्र में एक पुलिस के एस्कॉर्ट गाड़ी ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह चॉकलेट बेचने का कार्य करता है और रोज़ की तरह जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।