बेतिया: मगरमच्छ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच में भर्ती
आज 25 जून बुधवार सुबह करीब 6 बजे बगहा पुलिस जिला के तूनिया बिशुनपुरवा गांव में मगरमच्छ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक शौच के लिए घर से बाहर गया था और धारा नदी में हाथ धोने के दौरान अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गहरे जख्म आए, जिसे परिजनों ने तत्काळ बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।