आज 25 जून बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिरसिया थाना क्षेत्र के चूहड़ी गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी को लेकर परिजन और गांव के लोग शव के साथ मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे।