बेतिया: ट्रेन से कटा युवक का पैर, नाज़ुक हालत में जीएमसीएच में भर्ती
आज 25 जून बुधवार सुबह करीब 9 बजे पश्चिमी चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में एक युवक का पैर ट्रेन से कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।