शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव लहरावर में बीती रात गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी ढोने वाले डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में गांव अफतियापुर निवासी सतीश की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।