जलालाबाद: गांव चंदियूरा बहादुरपुर की महिला से रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट, महिला हुई घायल
गांव चंदियूरा बहादुरपुर की महिला मालती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह जलालाबाद जा रही थी तभी गांव के ही सिशोक, सुधीर,पप्पू,राजन रानी गुप्ता आदि ने उनपर हमला कर दिया। जिससे उनके पैर में चोट लग गई और वह घायल हो गई। इनमें से किसी ने तमंचे से फायर भी किया जिससे वह बाल-बाल बच गई।