जलालाबाद: मोहल्ला अंबेडकर नगर में गालियां देने के शक में पड़ोसियों ने युवक व उसकी पत्नी को पीटा, युवक के फाड़े कपड़े
मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी राजेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोहल्ले में परचून की दुकान है। एक व्यक्ति सौदा खरीदने आया था। इसके बाद उनकी पत्नी उषा ने अज्ञात व्यक्ति को गालियां दी। शक होने पर पड़ोस के ही विजय व उसकी मां ने राजेश व उषा के साथ मारपीट की और राजेश के कपड़े फाड़ दिए।