जलालाबाद: कृषि उत्पादन मंडी जलालाबाद में आढ़तियों के गेट पास नहीं बनने के कारण सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों में बढ़ी गेहूं की खरीद
कृषि उत्पादन मंडी समिति जलालाबाद में आढ़तियों को गेहूं खरीदने के बाद बाहर भेजने के लिए गेट पास नहीं मिलने के कारण आढ़तियों ने गेहूं की खरीद बंद कर दी है।इसके चलते अब किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचने को मजबूर हैं।किसानों ने बताया कि आढ़ती गेहूं महंगा खरीदते हैं जबकि सरकारी केंद्रों पर गेहूं सस्ता बिकता है।