जलालाबाद: सरैया मोड़ से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना जलालाबाद की पुलिस टीम ने मोहल्ला गौसनगर निवासी अभियुक्त तस्लीम पुत्र अशफाक को सरैया मोड़ से सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाने पर अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।