जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद में पूर्ति विभाग व कोटेदारों की हुई बैठक
तहसील मुख्यालय जलालाबाद में पूर्ति विभाग के एआरओ बीएस डोलिया की अध्यक्षता में कोटेदारों की मीटिंग आयोजित हुई। इस दौरान कोटेदारों को अपात्रों के नाम चिन्हित करने के निर्देश दिए गए, ताकि उनके कार्ड निरस्त किए जा सकें। जिन लड़कियों की शादी हो गई है व जिनकी मृत्यु हो गई है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।