बिंदकी: मऊदेव के पास केदार का डेरा के निकट बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, बाइक चालक भी घायल
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मऊ देव चौराहे के समीप केदार का डेरा के निकट जोनिहा-अमौली मार्ग में शुक्रवार की 5 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उमाशंकर उम्र 32 वर्ष निवासी मऊ देव थाना जाफरगंज ट्रैक्टर की ट्राली में मिर्च लादते समय गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक गोलू निवासी भिखनीपुर भी घायल हो गया।