राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की बदहाल स्थिति से अब खुद सत्ताधारी दल के दिग्गज नेता भी जूझते नजर आ रहे हैं। अम्बिकापुर दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की कार खराब सड़क के गड्ढों में करीब दो घंटे तक फंसी रही। इस जाम और जर्जर मार्ग की बदहाली से नाराज होकर उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई।
संगठन मंत्री की नाराजगी के बाद स्थानीय नेतृत्व तुरंत हरकत में आ गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संस्कृति व पर्यटन मंत्री सह स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें भी संगठन मंत्री की डांट पड़ी है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मरम्मत के कड़े निर्देश जारी किए। मंत्री के निर्देश के बाद विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
#Ambikapur #Surguja #Chhattisgarh #PawanSai #RoadMaintenance #NationalHighway #CGNews #BreakingNews #AmbikapurNews #FatafatNews