तिजारा: खुशखेड़ा में युवक की मौत, दोस्तों पर जानलेवा हमले का आरोप, परिवार ने दर्ज करवाया केस
Tijara, Alwar | May 22, 2026 खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में दोस्तों की ओर से कथित जानलेवा हमले में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि उसके पति को दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल किया और बाद में इसे सड़क हादसा बताने की कोशिश की गई।युवक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।