हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से रक्तदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
Harsud, Khandwa | Sep 19, 2026 शनिवार शाम को शासकीय महाविद्यालय हरसूद के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रीराम चौराहा एवं थाना चौराहा नया हरसूद छनेरा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा लोगों को रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जागरूक किया गया।