समस्तीपुर जिला पुलिस द्वारा मुसरीघरारी थाना अर्न्तगत लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर घटना में लूटी गई नगद राशि के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरणः- दिनांक-25.10.2026 को रात्रि समय-21:20 बजे मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत
ग्राम-हरपुर एलौथ स्थित फिल्फकार्ट के ऑफिस में घुसकर 05 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा वादी रौशन कुमार उम्र-21 वर्ष पिता-रामभरोश राय साकिन-हरपुर एलौथ, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर को जान से मारने का भय दिखाकर 1,49,700 रूपया नगद लूट लिया गया। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना कांड स0-172/26, दिनांक-26.10.2026, धारा-309 (4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 दर्ज किया गया।
घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT टीम कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी / उद्भेदन के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अपराधकर्मी मनीष कुमार पित
Samastipur, Samastipur | Nov 2, 2026