थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में 10 माह से लापता नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने किया। ग्राम गंगपुर निवासी रवींद्र ने पूछताछ में पत्नी प्रियंका की हत्या कर शव को गांव के खेत में गाड़ने की बात कबूल की। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।