जमुई: डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, इन्दपै, जमुई में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 20, 2026 डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, इन्दपै, जमुई में मंगलवार 3 बजे वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, जमुई द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।