जमुई: प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप, दर्जनों जरूरतमंदों के नाम कटे, मुखिया ने डीएम से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jan 20, 2026 लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मडैया में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। योजना के तहत पात्र लाभुकों के नाम मनमाने ढंग से काटे जाने और अवैध वसूली के आरोपों से पंचायत में हड़कंप मच गया है।