जमुई: जोगा झिंगोई में PM आवास के लिए पैसा नहीं देने पर वार्ड सदस्य ने आधा दर्जन लोगों के साथ भाला से वृद्ध को किया घायल
Jamui, Jamui | Jan 20, 2026 जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोगा झिंगोई गांव में पीएम आवास योजना के लिए नाजायज पैसा नहीं देने पर वार्ड सदस्य प्रमोद रावत ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाला से मारकर चंद्रदेव यादव को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मंगलवार की शाम 4:00 बजे वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।