बांसगांव: शारदीय नवरात्रि के नवमी पर श्रीनेत वंशीय क्षत्रियों ने बांसगांव के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में रक्त अर्पित किया
बांसगांव स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रीनेत वंशीय क्षत्रिय समाज के लोगो ने रक्त अर्पण किया।यह परंपरा दोपहर 1 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी।इसमें शामिल होने के लिए देश के कई हिस्सों से समाज के लोग बांसगांव पहुचे हैं।इस परंपरा के तहत विवाहित पुरुष अपने शरीर के नौ अंगों से रक्त अर्पित करते हैं।