सांप के डसने से छह वर्षीय मासूम की मौत, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन की पहल पर देर रात हुआ पोस्टमार्टम
बरमनी निवासी नरेश किस्को के छह वर्षीय पुत्र की सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मासूम की मौत के बाद परिजनों के सामने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की समस्या खड़ी हो गई। परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने पर नगर निगम मुंगेर के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और मामले में मानवीय पहल करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर से संपर्क किया।
डिप्टी मेयर खालिद हुसैन के आग्रह पर जिलाधिकारी ने तत्काल मानवीय संवेदना दिखाते हुए देर रात पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर बरमनी, धारैरा क्षेत्र के लिए रवाना हुए।
इस दौरान डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही इंसानियत है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना
#BiharNews #Munger #मुंगेर #नगरनिगम #MungerDistrict #मुंगेरन्यूज #MungerMunicipalCorporation
Munger, Munger | Sep 3, 2026