जिले की पहचान और औद्योगिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में स्थापित बंदूक फैक्ट्रियों से जुड़े प्रॉपराइटरों की विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आज समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों एवं बंदूक फैक्ट्री प्रॉपराइटरों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बंदूक फैक्ट्री के प्रॉपराइटर एवं अन्य उपस्थित थे।
बैठक में बंदूक फैक्ट्री प्रॉपराइटरों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की गई। प्रॉपराइटरों ने फैक्ट्री संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों के साथ उनके समाधान पर भी चर्चा किया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रॉपराइटरों से संबंधित मामलों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बैठक में उठाए गए मुद्दों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रॉपराइटरों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने किया बात कही।
#Munger
Munger, Munger | Sep 3, 2026