कोल: भकरौला गांव में अज्ञात कीड़े का कहर जारी, फिर एक युवती को बनाया निशाना, काटकर किया घायल, वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 थाना मडराक क्षेत्र के भकरौला गांव में रहस्यमयी कीड़े का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक और युवती इस अज्ञात कीड़े का शिकार हो गई। युवती के शरीर पर लाल और नीले रंग के निशान उभर आए, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया।