कोल: सिविल लाइन में प्राथमिक स्कूल बंद करने के विरोध में बहुजन महासभा ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 जून को जारी किए गए उस आदेश के खिलाफ बहुजन महासभा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेश के 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की बात कही गई है। बहुजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने अलीगढ़ में धरना प्रदर्शन कर सरकार के इस फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई।