कोल: क्वार्सी में युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत, शव घर में पड़ा देखकर परिजनों के उड़े होश, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के मोहल्ला चंदनिया में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव अपने घर मे पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती की मौत से परिजन बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।