कोल: थाना मडराक पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक पुलिस टीम और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम गुलजार उर्फ पहलवान और संजीव हैं। दोनों के पास से एक चोरी का ट्रैक्टर फार्मट्रैक मय ट्रॉली बरामद हुआ है। यह ट्रैक्टर थाना छाता जनपद मथुरा में दर्ज मामले से संबंधित है।