शाहपुरा: महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने किया माल्यार्पण
शाहपुरा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।