बेतिया: सड़क पर खूंटा टूटने से हुआ विवाद, एक ही परिवार के तीन घायल जीएमसीएच में भर्ती
साठी थाना क्षेत्र राय बरवा में आज 29 मई करीब 4 बजे सड़क पर लगे हुई खूटा टूटने से दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है जिसमें एक ही पक्ष से पिता और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल ने बताया है कि हम ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे बीच सड़क पर लकड़ी का खुटा गड़ा हुआ था ट्रैक्टर से टूट जाने के बाद गांव के ही पन्नालाल शाह और उनके परिजनों के द्वारा यह घटना हुई।