बेतिया: बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
पुलिस अधीक्षक बेतिया शौर्य सुमन द्वारा अपने कार्यालय में जिला लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक, सभी विशेष लोक अभियोजक, प्रभारी अभियोजन शाखा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ माननीय न्यायालय में लंबित कांडो में त्वरित विचारण, माननीय उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा मॉनिटरिंग किये जा रहे मामलों एवं न्यायालय से जुड़े अन्य मामलों पर बैठक का आयोजन किया गया।