प्रतापगढ़: अतरौरा मीरपुर गाँव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यों पर अनियमितता का आरोप लगाया, जांच की मांग उठाई
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतरौरा मीरपुर गाँव में ग्राम प्रधान और विकासखंड के अधिकारियों की संलिप्तता में कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय और नाली निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रार्थना पत्र भी दिया है।