प्रतापगढ़: आज़मगढ़ मंडल ने जीता राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल खिताब, जिला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता
जिला स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आज़मगढ़ मंडल ने आगरा मंडल को 44-31 से हराकर खिताब जीता। शनिवार दोपहर 3.30 बजे समापन समारोह में विधायक राजेंद्र मौर्य व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।