प्रतापगढ़: एसपी ने सई कॉम्लेक्स में प्रेस वार्ता की, बीट स्तर पर पुलिसिंग को सुधारने का किया आश्वासन
एसपी दीपक भूकर ने शनिवार शाम 5 बजे सई कॉम्लेक्स में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया की बीट स्तर पर पुलिसिंग को सुधारा जायेगा और जिले में पुलिस औऱ अपराधियों के बीच सांटगाँठ में यदि कोई पुलिस कर्मी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं को निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताई। पीड़ितों को न्याय मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।