करपी थाना के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने सोमवार को शाम 4:00 बजे रोको टोको अभियान चलाया।पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने वाहनों की जांच की। दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच की गई। जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था उनका चालान काटा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि₹3000 जुर्माना के रूप में वसूले गए हैं।