पलसूद से लगभग 3 किलोमीटर दूर सिदड़ी में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक चालक ने पहले सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही 11 वर्षीय बालिका करीना को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। हादसे में करीना और दूसरी बाइक पर सवार गोरख चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर डायल 112 के पायलट ललित सोनी एवं आरक्षक जगन माली ने घायलों को पलसूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गोरख चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #PalsudNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpNews