शाहगंज: खुटहन पुलिस ने अपहरण के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिले के थाना खुटहन पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के पीआरओ ने शनिवार को साढ़े 5 बजे बताया कि अभियुक्त की पहचान अमृत लाल पुत्र स्व. राजा राम निवासी शेरपुर पथरा, थाना खुटहन, हाल पता 422 बी इस्माल फ्लैट, धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।