जमुई: चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने तीन लीटर शराब के साथ एक युवक और दो शराबियों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब पीने के जुर्म में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद शराब के साथ गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। जबकि जुर्माना की राशि के साथ दोनों व्यक्ति को छोड़ा गया है।